दार्जिलिंग में भारी बारिश से तबाही, १४ की मौत
दार्जिलिंग, ५ अक्टूबर — उत्तर बंगाल में रातभर हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सभी पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया है। बंगाल और सिक्किम के बीच सड़क संपर्क भूस्खलन के कारण टूट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
✎ Edit
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा: "दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।"
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार से राहत कार्य में तेजी लाने की अपील की। उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कुर्सियांग के पहाड़ी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सिलीगुड़ी और मिरिक को जोड़ने वाला लोहे का पुल ढह गया है।
दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है — जिसमें मौतें, संपत्ति की हानि और बुनियादी ढांचे को नुकसान शामिल है।
on - रविवार, 5 अक्टूबर 2025,
Filed under - पश्चिम बंगाल , राज्य , paschim-bengal , state
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें