यूक्रेन पर रूस का भीषण हवाई हमला

- ५०० ड्रोन, ५०+ मिसाइलें, ५ मौतें,

कीव, ५ अक्टूबर — रूस ने रविवार को लगातार दूसरे दिन यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। रूसी सेना ने रातभर ड्रोन, मिसाइल और बमों से हमला किया, जिसमें ५०० से अधिक ड्रोन और ५० बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। इस हमले में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हुई और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की इस हमले से बेहद नाराज हुए। उन्होंने बताया कि रूस ने यूक्रेन के नौ अलग-अलग क्षेत्रों में ५० से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और लगभग ५०० ड्रोन दागे हैं। उनके अनुसार, यह हमला बेहद संगठित और व्यापक था, जिसका उद्देश्य नागरिक क्षेत्रों में भय फैलाना और मूलभूत सेवाओं को बाधित करना था।

इस रूसी हमले में यूक्रेन के ल्वीव शहर को सबसे अधिक नुकसान हुआ। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ल्वीव पर ड्रोन और मिसाइलों की बारिश हुई जिससे चार लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। ल्वीव के मेयर आंद्री सदोवी ने बताया कि शहर के दो जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और सार्वजनिक परिवहन पर असर पड़ा। शहर के बाहरी हिस्से में एक व्यावसायिक परिसर में आग लग गई जिसे दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद बुझाया।

झापोरिझ्झिया शहर में भी बड़ा नुकसान हुआ। वहां की गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि एक महिला की मौत हुई और एक 16 वर्षीय लड़की समेत नौ लोग घायल हुए। इस हमले से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि देशभर में घायल लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटे हैं। इस हमले से यूक्रेन के कई क्षेत्रों में बिजली, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाएं बाधित हो गई हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ५०००० से अधिक घर और कई शहर अंधेरे में डूब गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस हमले पर गंभीर चिंता जताई है। कई देशों ने इसे अवैध और नागरिकों पर हिंसा का कृत्य बताया है। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस हमले की निंदा की है और तत्काल युद्धविराम की मांग की है।

अपने भाषण में ज़ेलेंस्की ने देशवासियों से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि यूक्रेन अपने संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए डटकर लड़ेगा। उन्होंने शांति बहाल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थन की मांग की।

शनिवार को इससे पहले, रूस ने ड्रोन हमले में यूक्रेनी ट्रेन और पावर ग्रिड को निशाना बनाया था, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। यह हमला एक बार फिर यूक्रेन-रूस युद्ध की जटिलता और तीव्रता को उजागर करता है, जहां आम नागरिक हिंसा का शिकार हो रहे हैं।


✎ Edit

Posted by - Admin,
on - Sunday, October 5, 2025,
Filed under - ,
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0
Loading navigation...

No comments:

Post a Comment