प्रधानमंत्री मोदी ने नवी मुंबई विमानतल का किया उद्घाटन
- १९,६५० करोड़ की लागत से हुआ तैयार,
मुंबई, ०८ अक्टूबर २०२५ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित होगा| पीएम मोदी ने यह भी कहा कि २०१४ से पहले देश में सिर्फ ७४ एयरपोर्ट थे जो अब १६० को पार कर चुके हैं| नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया|
अपने संबोधन म पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई का लंबा इन्तजार आज जाकर खत्म हुआ| शहर क अब अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है| ये एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित होने में बड़ी भूमिका निभाएगा| आज मुंबई को पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो भी मिली है, इससे मुंबई के लोगों का सफर आसान होगा और समय की बचत होगी|
पीएम मोदी ने कहा कि यह समय भारत के युवाओं के लिए अनगिनत अवसरों का समय है| कुछ समय पहले ही देश की अनेक खढख को इंडस्ट्री से जोड़ने के लिए ६०,००० करोड़ रुपये की पीएम सेतु योजना शुरू की गई है| आज से महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों खढख और तकनीकी स्कूलों में नए प्रोग्राम का शुभारंभ किया है| इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रोन, सोलर एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन जैसी अनगिनत नई टेक्नॉलॉजी की ट्रेनिंग मिल पाएगी| मैं महाराष्ट्र के युवाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं|
यह ग्रीनफील्ड परियोजना लगभग १९,६५० करोड़ की लागत से बनाई गई है. नए हवाई अड्डे का क्षेत्रफल १,१६० हेक्टेयर में फैला है और यह भारत की एविएशन क्षमता को काफी बढ़ाने के साथ ही मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात के भारी दबाव को कम करेगा. उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने नए निर्माणाधीन सुविधाओं का वॉकथ्रू किया.
जल्द शुरू होंगी उड़ानें
नए हवाई अड्डे से घरेलू उड़ान संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्राएं दिसंबर २०२५ तक चालू होने का अनुमान है. इस हवाई अड्डे में चार टर्मिनल और दो समानांतर रनवे शामिल हैं. इसके अलावा, एक व्हीव्हीआयपी टर्मिनल का निर्माण २०२६ में शुरू होगा और २०३० तक पूरा होने की योजना है.
’नवी मुंबई एयरपोर्ट पर विकसित भारत कि मिलती है झलक’
पीएम मोदी ने कहा की नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें विकसित भारत की झलक है| यह छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर बना है, इसका आकार कमल के फूल जैसा है| यानी यह संस्कृति और समृद्धि का जीवंत प्रतीक है| इस नए एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के किसान यूरोप और मिडिल ईस्ट के सुपरमार्केट से भी जुड़ पाएंगे|
हवाई चप्पल पहनने वाले भी करें हवाई सफर
पीएम मोदी बोले, ’२०१४ में जब देश ने मुझे अवसर दिया, तब मैंने कहा था कि मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर कर सकें| हमारी सरकार ने इस मिशन पर गंभीरता से काम शुरू किया और पिछले ११ साल में देश में एक के बाद एक एयरपोर्ट बनते चले गए| २०१४ से पहले हमारे देश में सिर्फ ७४ एयरपोर्ट थे और आज एयरपोर्ट की संख्या १६० को पार कर चुकी है|
देशवासियों की सुरक्षा सबसे पहले: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों कि सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि हमारे लिए देश और देशवासियों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है| आज का भारत दमदार जवाब देता है और घर में घुसकर मारता है| यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा है| मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ भारत के सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है| इसलिए, २००८ में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना| लेकिन तब जो कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, उसने कमजोरी का संदेश दिया और आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए|
प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों ने स्वदेशी अपनाने की अपील
पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि आपसे निवेदन है, स्वदेशी अपनाइए| गर्व से कहिए, यह स्वदेशी है| यह हर घर और हर बाजार का मंत्र होना चाहिए| हर देशवासी स्वदेशी सामान घर लाएगा, स्वदेशी सामान उपहार में देगा| इससे देश का पैसा देश में ही लगेगा| इससे भारत के श्रमिक को काम मिलेगा और नौजवानों को रोजगार मिलेगा| कल्पना कीजिए, जब पूरा भारत स्वदेशी अपनाएगा तो भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ जाएगा|
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए हवाई अड्डे के उद्घाटन को महाराष्ट्र और मुंबई की प्रगति के लिए एक महान क्षण बताया. उन्होंने घोषणा की कि हवाई अड्डा दीनकर बालू पाटिल के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने नवी मुंबई के विकास के समय परियोजना प्रभावित लोगों के लिए उचित मुआवजे की मांग को बढ़ावा दिया था.

No comments:
Post a Comment