क्रिकेट संन्यास का फैसला निजी था : अश्विन
नई दिल्ली, ०९ अक्टूबर २०२५ - संन्यास का फैसला निजी था : अश्विन नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का उनका फैसला निजी था और पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में टेस्ट क्रिकेट छोड़ने को उन्हें किसी ने मजबूर नहीं किया था। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल ब्रिस्बेन में २०२४-२५ की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास ले लिया था। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, किसी ने मुझसे नहीं कहा कि टीम में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है। सच्चाई यह है कि संन्यास का फैसला करने से पहले दो-तीन लोगों ने मुझे ऐसा करने से मना किया था।
✎ Edit
रोहित शर्मा (तत्कालीन कप्तान) ने भी मुझे फिर से सोचने को कहा था। गौती भाई (गौतम गंभीर) ने भी मुझे दोबारा सोचने को कहा था। लेकिन मैंने इस बारे में (संन्यास के बारे में) अजीत अगरकर (चयन समिति के अध्यक्ष) से ज्यादा बात नहीं की। जब खेल से संन्यास लेने की बात आती है तो यह निजी फैसला होता है और मेरा फैसला भी निजी था।

No comments:
Post a Comment