एशिया कप २०२५ की पूरी मैच फीस सेना और पहलगाम पीड़ितों को दान दी

- सूर्यकुमार यादव ने जीता सभी का दिल, 

- फाइनल के बाद ट्रॉफी विवाद,

- विवादों से भरा टूर्नामेंट,

दुबई, (२९ सितम्बर) - दुबई में खेले गए एशिया कप २०२५ के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की| यह टीम इंडिया का कुल ९वां एशिया कप खिताब और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी जीत है| भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर खिलाड़ी के योगदान से जीत हासिल की| तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि संजू सैमसन और शिवम दुबे ने अहम योगदान दिया| पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया की शानदार रणनीति और खेल भावना देखने को मिली|

मैच फीस का दिल छू लेने वाला फैसला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद सभी का दिल जीत लिया| उन्होंने घोषणा की कि वह इस टूर्नामेंट से मिली अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को दान करेंगे|

सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार ने लिखा:

इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है| आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे| रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ढ२० मैच की मैच फीस ४ लाख रुपये है और सूर्यकुमार ने इस टूर्नामेंट में सातों मैच खेले, यानी कुल २८ लाख रुपये का दान दिया जाएगा|

फाइनल के बाद ट्रॉफी विवाद

एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ| टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (अउउ) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (झउइ) चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया| टीम तैयार थी कि ट्रॉफी उन्हें एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के वाइस चेयरमैन खालिद अल जरूनी से मिले, लेकिन नकवी इसके लिए राजी नहीं हुए| लंबा इंतजार करने के बाद आयोजकों ने ट्रॉफी को मंच से हटा दिया, और खबर आई कि नकवी ट्रॉफी और मेडल अपने होटल लेकर चले गए|

विवादों से भरा टूर्नामेंट

पूरा टूर्नामेंट विवादों से घिरा रहा| पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन करीब एक घंटे तक लंबित रहा और अचानक समाप्त कर दिया गया| लाइव प्रसारण में कमेंटेटर साइमन डूल ने बताया कि एसीसी की ओर से जानकारी मिली कि भारतीय टीम अपनी ट्रॉफी और अवॉर्ड्स नहीं लेगी| इसके अलावा टूर्नामेंट के दो मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार किया, जिस पर पाकिस्तान ने खउउ से शिकायत की थी| सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टीम इंडिया के प्रदर्शन ने न सिर्फ एशिया कप २०२५ का खिताब दिलाया, बल्कि उनका दान का कदम और खेल भावना भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा बन गई है|

✎ Edit

Posted by - Admin,
on - Tuesday, September 30, 2025,
Filed under -
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0
Loading navigation...

No comments:

Post a Comment