भारत झुकेगा नहीं... : व्लादिमीर पुतिन
- ट्रंप टैरिफ पर पुतिन ने डंके की चोट पर कह दी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात?
नई दिल्ली, (३ ऑक्टोबर) - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ट्रंप टैरिफ पर मोदी के मन की बात सुनाई. उन्होंने साफ कह दिया कि ट्रंप के टैरिफ नाकाम होंगे. उन्होंने भारत को स्वाभिमानी बताया और कहा कि भारतीय लोग कभी भी किसी के सामने अपमान स्वीकार नहीं करेंगे.
ट्रंप टैरिफ पर भारत का स्टैंड क्लियर है. भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा. यह बात अब पूरी दुनिया को पता है. खुद भारत के दोस्त रूस ने भी दुनिया को बताया है कि ट्रंप के टैरिफ पर भारत का क्या जवाब है. जी हां, ट्रंप टैरिफ पर पीएम मोदी के मन में क्या है, यह बात दोस्त पुतिन को भी पता है. तभी तो ट्रंप टैरिफ पर जवाब देने के लिए सच्चे दोस्त की तरह पुतिन भारत के साथ खड़े रहे. गुरुवार को वाल्डई क्लब में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत किसी के आगे झुकने वाला नहीं है. भारत स्वाभिमानी है. वह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. ट्रंप के टैरिफ नाकाम होकर रहेंगे.
दरअसल, भारत और पीएम मोदी पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया. ट्रंप टैरिफ को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय लोग कभी अपमान स्वीकार नहीं करेंगे. मैं प्रधानमंत्री मोदी को जानता हूं, वो ऐसा नहीं कर सकते. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर पुतिन ने इशारों में जवाब दिया. व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत झुकने वाला नहीं है. नई दिल्ली के पास बाहरी दबाव के आगे झुकने का कोई कारण नहीं है.
पुतिन ने कही मोदी के मन की बात
पुतिन ने ठीक वही बात कही है, जो भारत का टैरिफ पर स्टैंड रहा है. अमेरिका ने भारत पर ५० फीसदी टैरिफ लगा रखा है. इसके बाद भी भारत झुका नहीं है. पीएम मोदी ने तो ट्रंप टैरिफ का काट भी निकाल लिया है. तभी वह स्वदेशी पर लगातार जोर दे रहे हैं. ट्रंप टैरिफ पर सबसे पहले उन्होंने कहा था कि भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा. भारत किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा, चाहे इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े.
भारत-रूस की दोस्ती की पुतिन ने दिखाई झलक
भारत और रूस की दोस्ती कैसी है, इस सवाल का जवाब है पुतिन का ट्रंप टैरिफ पर बयान. जिस तरह से पुतिन ने पूरी दुनिया के सामने डंके की चोट पर कहा है कि भारत किसी प्रेशर में झुकने वाला नहीं, यह बताता है कि मुश्किल वक्त में भी कैसे भारत और रूस की दोस्ती अपना रंग दिखा रही है. चाहे ट्रंप टैरिफ हो या कोई प्रतिबंध, भारत और रूस की दोस्ती की दीवार को कोई तोड़ नहीं सकता. यही वजह है कि पुतिन ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ रूस का कभी कोई समस्या या अंतर्राज्यीय तनाव नहीं रहा. कभी नहीं.
पुतिन ने भारत की तारीफ की
पुतिन ने तो इतना कह दिया कि अगर भारत रूसी ऊर्जा खरीदना बंद कर देता है, तो उसे १०० करोड़ डॉलर के बीच का नुकसान होने का अनुमान है. उन्होंने कहा, ‘मेरा विश्वास कीजिए, भारत जैसे देश के लोग राजनीतिक नेतृत्व द्वारा लिए गए फैसलों पर कड़ी नजर रखेंगे और किसी के सामने किसी भी तरह का अपमान नहीं होने देंगे.’ पुतिन ने भारत का अभार भी जताया. उन्होंने कहा कि रूस भारत और चीन जैसे देशों का आभारी है जिन्होंने ब्रिक्स की स्थापना की. ये ऐसे देश हैं जो किसी का पक्ष लेने से इनकार करते हैं और वास्तव में एक न्यायपूर्ण विश्व बनाने की आकांक्षा रखते हैं.
on - Friday, October 3, 2025,
Filed under - आंतरराष्ट्रीय , एशिया
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

No comments:
Post a Comment