कांतारा चैप्टर १ में मिला सरप्राइज, तीसरे पार्ट की घोषणा
क्या होगा कांतारा ३ का टाइटल
फिल्म की तीसरे पार्ट का नाम होगा कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर २। इसे फिल्म को भी साल २०२२ में आई फिल्म का प्रीक्वल बताया जा रहा है। वहीं, कांतारा चैप्टर १ का ये सीक्वल होगा।
कैसे हुआ ऐलान?
कांतारा चैप्टर १ के आखिर में एक बच्चा सवाल करता है कि क्या इसी कुएं में भगवान रहते हैं। बच्चे के सवाल पर एक बुजुर्ग शख्स कहता है कि इसके लिए एक अलग कथा सुनान पड़ेगी। इसके बाद चैप्टर २ का ऐलान होता और फिल्म खत्म होती है।
कांतारा ने जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड
ऋषभ शेट्टी के कांतारा चैप्टर 1 की पहले दिन की कमाई अच्छी हुई है। पहले दिन फिल्म ने ४७.७६ करोड़ की कमाई की। यह सभी भाषाओं का कलेक्शन है। फिल्म को हिंदी बेल्ट भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कांतारा की बात करें तो फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग ८.२ है। वहीं, इस फिल्म के नाम दो नेशनल अवॉर्ड्स भी हैं। फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं, फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का भी नेशनल अवॉर्ड मिला था।
on - शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025,
Filed under - मनोरंजन , रसरंग , entertainment , rasrang
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें