सोनम वांगचुक गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

नई दिल्ली, ६ अक्तूबर - लद्दाख के क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जेल से रिहा किए जाने की मांग वाली अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार, लद्दाख प्रशासन और जोधपुर जेल के अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। अदालत ने केंद्र और लद्दाख से पूछा है कि सोनम वांगचुक को आखिर क्यों रिहा नहीं किया जाना चाहिए। सोनम वांगचुक की पत्नी का पक्ष कपिल सिब्बल ने रखा। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है, इसकी जानकारी तक नहीं दी गई है।

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हिरासत में लिए गए शख्स को इसके बारे में जानकारी दी गई है। हम देखेंगे कि कैसे एक कॉपी उनकी पत्नी को भी दी जाए, जिसमें विस्तार से जानकारी दी गई हो कि सोनम वांगचुक को क्यों गिरफ्तार किया गया है। सोनम वांगचुक पर रासुका लगाई गई है और फिलहाल वह जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस दौरान गीतांजलि ने मांग की कि उनके पति को टेलीफोन पर बात करने की परमिशन मिले। इसके अलावा उनसे मुलाकात भी कराई जाए। इसके अलावा जेल में दवा, सही खाना और कपड़े आदि की भी उचित व्यवस्था की मांग की गई।


✎ Edit

Posted by - Admin,
on - Monday, October 6, 2025,
Filed under - ,
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0
Loading navigation...

No comments:

Post a Comment