'कांतारा चैप्टर 1' पहुंची 300 करोड़ पार
फिल्म के हिंदी वर्जन ने शनिवार तक बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. पहले दिन 18.5 करोड़ से ओपनिंग करने वाली 'कांतारा चैप्टर 1' का हिंदी वर्जन, शुक्रवार को वर्किंग डे होने से थोड़ा स्लो पड़ा और 13.5 करोड़ ही कमा पाया था. मगर शनिवार को तगड़े जंप के साथ कलेक्शन 20 करोड़ तक चला गया और अब ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि संडे को कलेक्शन और भी बढ़ा है.
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी 'कांतारा चैप्टर 1' का धमाका
कॉमस्कोर का डेटा बताता है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1', बीते वीकेंड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म रही. संडे के दिन ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया. इसने एक्सटेंडेड वीकेंड में करीब 35.73 मिलियन डॉलर यानी 317 करोड़ रुपये से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.
ओपनिंग वीकेंड में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने से 'कांतारा चैप्टर 1' के लिए ये चांस खुल चुका है कि ये वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. एक चांस ये भी है कि 'कांतारा चैप्टर 1', 808 करोड़ ग्रॉस से ज्यादा कमाकर 'छावा' को भी पीछे छोड़ सकती है. और तब ये साल की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन जाएगी.
'कांतारा चैप्टर 1' के साथ अच्छी बात ये है कि ये सिर्फ ऑरिजिनल कन्नड़ वर्जन और हिंदी में ही नहीं, बल्कि तेलुगू, तमिल और मलयालम वर्जन में भी तगड़ी कमाई कर रही है. इससे बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर लंबा होगा और दिवाली पर बड़ी फिल्मों के आने से पहले तक इसके पास जमकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई जुटाने का मौका है.
on - सोमवार, 6 अक्टूबर 2025,
Filed under - मनोरंजन , entertainment
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें