अफगानिस्तान ने मारे पाकिस्तान के ५८ फौजी
काबुल, १२ अक्तूबर २५ - तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने रविवार १२ अक्टूबर २०२५ को पाकिस्तान से कहा है कि वो "अपनी धरती पर छिपे" आईएसआईएस आतंकवादियों को बाहर निकाले, क्योंकि उन्होंने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब दिया था. मुजाहिद ने कहा कि जवाबी हमलों में कम से कम ५८ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और ३० अन्य घायल हुए हैं. "आतंकियों को हमें सौंपे पाक" जबीउल्लाह मुजाहिद, "पाकिस्तान को अपनी धरती से छिपे हुए आईएसआईएस के अबम सदस्यों को बाहर निकालना चाहिए या उन्हें इस्लामिक अमीरात को सौंप देना चाहिए. आईएसआईएस ग्रुप अफगानिस्तान सहित दुनिया के कई देशों के लिए खतरा है. इस्लामिक अमीरात ने अपने इलाके से अशांति फैलाने वालों को तो हटा दिया, लेकिन फिर पख्तूनख्वा (में उनके लिए नए सेंटर स्थापित कर दिए गए. कराची और इस्लामाबाद हवाई अड्डों के जरिए इन केंद्रों में रंगरूटों को प्रशिक्षण के लिए लाया गया."
"पाक ने इन देशों पर भी हमले का प्लान बनाया"
जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि ईरान और रूस में हमलों की योजना भी पाकिस्तानी केंद्रों से बनाई गई थी. उन्होंने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान में भी हमलों की योजना इन्हीं केंद्रों से बनाई जा रही है, और इसके दस्तावेज़ी सबूत मौजूद हैं." पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते काफी वक्त से तल्ख रहे हैं. दोनों मुल्कों के बीच अक्सर सीमा विवाद भी होता रहा है.
on - रविवार, 12 अक्टूबर 2025,
Filed under - आंतरराष्ट्रीय , एशिया , asia , international
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें