प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन
एक्सपो मार्ट के 10 हॉल में यह प्रदर्शनी चल रही है। करीब 2500 कंपनियां यहां अपनी सेवाओं से संबंधित स्टाल लगाई है और प्रदर्शित कर रही है। ट्रेड शो में देश-विदेश के भारी संख्या में खरीदार आ रहे हैं। उद्घाटन के दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, मंत्री नंद गोपाल नंदी, राकेश सचान सहित उत्तर प्रदेश के कई मंत्री, सांसद और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रूस इंटरनेशनल ट्रेड शो का कन्ट्री पार्टनर है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 5 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निषेधाज्ञा जारी की गई है। आज विशिष्ट अतिथियों के आगमन के चलते ड्रोन, गुब्बारे, रिमोट संचालित माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडर आदि उड़ाने पर 24 घंटे तक पूर्ण प्रतिबंध है। यह निषेधाज्ञा बुधवार की मध्य रात्रि से प्रभावी होकर गुरुवार रात 12 बजे तक लागू है।
on - बुधवार, 1 अक्टूबर 2025,
Filed under - उत्तर प्रदेश , राज्य , वाणिज्य , commerce , state , uttar-pradesh
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

aaa
जवाब देंहटाएंbbb
हटाएंccc
हटाएंddd
जवाब देंहटाएं