पेट दर्द और गैस से तुरंत पाएं छुटकारा

अगर आपको रोज़ाना कब्ज़, पेट फूलना और गैस की समस्या बनी रहती है, तो यह सिर्फ़ पेट दर्द को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि ओवरऑल कंफर्ट को खराब करता है। ये सभी समस्याएं रोज़ाना की ज़िंदगी को मुश्किल बना देते हैं। हालांकि, एक आसान सी चीज आपकी रोजाना की होने वाली इन समस्याओं को दूर कर सकती है और आपकी जिंदगी को आसान बना सकती है। इस चीज का नाम है ईसबगोल। इसबगोल की भूसी काफी असरदार होती है, जो आपको काफी राहत दे सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक,  इसबगोल की भूसी का रेगुलर इस्तेमाल मल की कंसिस्टेंसी और फ्रीक्वेंसी को बेहतर बनाकर पेट की सेहत को सपोर्ट करता है। कई लोग इसे कब्ज़ को मैनेज करने के लिए लेते हैं। इससे गैस और अपच को मैनेज किया जा सकता है।

इसबगोल की भूसी कब्ज़ से राहत दिलाने में कैसे मदद करती है

इसबगोल की भूसी आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में पानी सोख लेती है, जिससे एक नरम, जेल जैसा पदार्थ बनता है। यह मोशन को पास होने में आसान बनाता है। इससे कब्ज से राहत मिलती है और बिना जोर लगाए लोगों को मल त्यागने में आसानी होती है। इसके अलावा, यह आंतों में जलन पैदा किए बिना नैचुरल बाउल मूवमेंट को स्टिमुलेट करता है। रेगुलर इस्तेमाल मल की कंसिस्टेंसी और फ़्रीक्वेंसी को बेहतर बनाकर पेट की सेहत को भी सपोर्ट करता है।

कब्ज क्यों होता है? 

कब्ज की बात करें, तो यह एक आम समस्या है जो तब होती है जब मल कोलन से बहुत धीरे-धीरे पास होता है। ऐसा कम फ़ाइबर और फ़्लूइड लेने के कारण होता है। यह स्ट्रेस, दवा या फ़िज़िकल एक्टिविटी की कमी जैसे दूसरे कारणों से भी हो सकता है।

इसबगोल के अन्य फायदे क्या हैं?

मल को नैचुरली नरम करता है, जिससे दर्द और जोर कम होता है

समय के साथ रेगुलर बाउल मूवमेंट को बढ़ाता है

कठोर, जमे हुए वेस्ट के कारण होने वाली सूजन को कम करता है

सही तरीके से लेने पर लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सही है

इसबगोल की भूसी का सही इस्तेमाल कैसे करें? 

इसबगोल की भूसी को एक पूरे गिलास पानी या दूध में मिलाकर तुरंत पी लें, इसके बाद एक और गिलास पानी पिएं। परेशानी से बचने के लिए इसे रात में एक बार खूब सारे फ़्लूइड के साथ लें। हालांकि, सेवन से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना और उनके निर्देशों का पालन करना सबसे अच्छा है।

किन्हें सावधान रहना चाहिए?

जिन लोगों को निगलने में दिक्कत होती है, आंतों में रुकावट है या पेट में तेज़ दर्द होता है, उन्हें इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट का कहना है कि जिन लोगों को पेट की पुरानी बीमारियाँ हैं या जो लंबे समय से दवाएँ ले रहे हैं, उन्हें इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

✎ Edit

Posted by - Admin,
on - बुधवार, 11 मार्च 2026,
Filed under -
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0
Loading navigation...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें