१० साल बाद बिहार की कंपनी हुई शेयर बाजार में लिस्ट

- बीएमडब्लू वेंचर्स ने किया कमाल,

पटना, ४ अक्टूबर - करीब १० साल बाद बिहार की एक कंपनी का आईपीओ आया और वह बीएसई के साथ एनएसई पर लिस्ट हुई है. कंपनी का नाम है बीएमडब्ल्यू वेंचर्स लिमिटेड. यह उपलब्धि हासिल करने वाली राज्य की पहली कंपनी बन गई है, जिसने पूंजी बाजार में बिहार की उपस्थिति को मजबूत करते हुए एक नया अध्याय शुरू किया है. कंपनी के मालिक और प्रमोटर विजय कुमार किशोरपुरिया हैं. वहीं, कंपनी के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी नितिन किशोरपुरिया संभाल रहे हैं.

बीएमडब्लू वेंचर्स के नाम से अगर आपको लगता है कि इसका बीएमडब्लू कार कंपनी से कोई लेना-देना है तो ऐसा नहीं है, बल्कि बिहार बेस्ड ये कंपनी लॉन्ग और फ्लैट स्टील उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल है

कंपनी का काम क्या है

यह बिहार के २९ जिलों में १२९९ से अधिक डीलरों के नेटवर्क के साथ टाटा स्टील प्रोडक्ट्स के एक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में पहचान बना चुकी है. साथ ही कंपनी ने पीवीसी पाइप के निर्माण, रोल फार्मिंग प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग्स और रेलवे के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी विस्तार किया है, जिससे विभिन्न विकास क्षेत्रों में एक मजबूत पहचान बनी है. 

ट्रैक्टर इंजन और स्पेयर पार्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन का भी काम

कंपनी डीलर्स को ट्रैक्टर इंजन और स्पेयर पार्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन में भी लगी हुई है. स्टील डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस ने वित्त वर्ष २०२४ और वित्त वर्ष २०२३ के लिए ऑपरेशन से आय में ९७.५६% और ९८.१०% का योगदान दिया. 


✎ Edit

Posted by - Admin,
on - Saturday, October 4, 2025,
Filed under -
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0
Loading navigation...

No comments:

Post a Comment