एनडीए में सीट बटवारे पर अंतिम मुहर
- १०१-१०१ पर टिके बीजेपी-जदयू, चिराग और मांझी भी हुए खुश,
पटना, १२ अक्तूबर २५ - बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, और अब एनडीए में सीटों का बंटवारा तय हो गया है. नई दिल्ली में चली लंबी मैराथन बैठक के बाद गठबंधन की तस्वीर साफ हो गई. कुल २४३ सीटों में बीजेपी और नीतीश कुमार की जेडीयू को बराबरी का दर्जा मिला है – दोनों पार्टियां १०१-१०१ सीटों पर लड़ेगी. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को २९ सीटें, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को ६, और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को भी ६ सीटें मिली हैं. इस समझौते से एनडीए में खुशी का माहौल है।
लंबे खींचतान के बाद आखिरकार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और बीजेपी के बराबर सीटों मिली है। इस बात की जानकारी बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और जदयू नेता संजय झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी।
सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और बीजेपी १०१-१०१ सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को २९ सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दिया गया है। इसके अलावा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को ६-६ सीट दी गई हैं.
सीट बंटवारे में सबसे अधिक १४ सीटें जदयू को छोड़नी पड़ी है। भाजपा की नौ और हम की एक सीट गई। अगर पिछले चुनाव के समय हुए सीटों के बंटवारे को देखें तो जदयू के हिस्से की २१ और भाजपा के हिस्से की २० सीटें निकल गई हैं। जदयू की यह जिद भी नहीं रही कि पिछले चुनाव में हम जिन सीटों पर लड़े थे, उनमें कोई सीट लोजपारा के लिए नहीं छोड़ेंगे।
जदयू नेता संजय झा ने सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी देते हुए लिखा हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। जदयू - १०१, भाजपा - १०१, एलजेपी(आर)- २९, आरएलएम - ०६, हम - ०६.
एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।
बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने सीट शेयरिंग की जानकारी देते हुए लिखा हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। जदयू - १०१, भाजपा - १०१, एलजेपी(आर)- २९, आरएलएम - ०६, हम - ०६.
एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं।बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।
सीट बंटवारे के बारे में जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखाहम एनडीए साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं।
on - Sunday, October 12, 2025,
Filed under - बिहार-झारखंड , राज्य
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

No comments:
Post a Comment